गुजरात में दुष्कर्म की 3 वारदात, ट्रैफिक पुलिस बूथ में महिला के साथ रेप

By: Pinki Mon, 05 Oct 2020 08:42:41

गुजरात में दुष्कर्म की 3 वारदात, ट्रैफिक पुलिस बूथ में महिला के साथ रेप

गुजरात में एक साथ रेप की तीन घटनाओं ने राज्य की महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े किए है। रेप का ताजा मामला महिसागर जिले का है, जहां 4 लोगों ने एक 15 साल की नाबालिक लड़की को पहले नशीली दवा खिलाई उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना जामनगर के खोदियार कॉलोनी इलाके के महादेव नगर में हुई। चारों युवकों ने युवती को नींद की गोलियां दी थी। यह घटना 28 सितंबर को हुई थी।

जैसे ही इस मामले में शिकायत दर्ज की गई, जामनगर प्रशासन ने चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में युवती का दोस्त भी शामिल है। इन सभी युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप का वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने दर्शन भाटिया, मिलन भाटिया और देवकरण गढ़वी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी महादेवनगर इलाके के हैं। बलात्कार के मामले में एक और भगोड़े मोहित भाटिया का पता लगाया गया है।

गुजरात में पिछले 48 घंटो में 3 रेप की घटनाएं सामने आई है। महिसागर जिले में ही विवाहित महिला को ब्लैकमेल करके 3 लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रैफिक पुलिस बूथ में दुष्कर्म

इसके अलावा मोरबी जिले में मानसिक तौर पर बीमार महिला के साथ युवक ने ट्रैफिक पुलिस बूथ में दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो भी वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सड़क पर बनी ट्रैफिक चौकी, जहां पर रेप की वारदात हुई थी, उसे हटाया गया। रविवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश में फिर घटी दुष्कर्म की घटना, हरियाणा की युवती को फंसाया फेसबुक चैटिंग के जाल में

# जाने कैसे और किन शर्तों पर खुलेंगे 15 अक्‍टूबर से स्‍कूल

# दिल्ली में अब 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, कोरोना संक्रमण की वजह से लिया फैसला

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com